Chandauli News: बंद बाइक दुकान में लगी आग, सर्विसिंग के लिए खड़ी डॉक्टर की बाइक जलकर राख.
“धानापुर कस्बे में शुक्रवार शाम बंद बाइक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में सर्विसिंग के लिए खड़ी डॉक्टर की बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से दुकान में रखी करीब एक दर्जन अन्य बाइकें बच गईं।”
chandauli
10:23 PM, Sep 26, 2026
Share:


दुकान में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे में भारत गैस एजेंसी के पास स्थित इमरान बाइक प्वाइंट की बंद दुकान में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर राहगीरों ने दुकान मालिक बाबू खान को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और शटर खोला गया तो अंदर सर्विसिंग के लिए खड़ी डॉ. हरिशंकर राय की बाइक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल चुकी थी। बाइक जलने से डॉक्टर को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों में कोई शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहा है तो कुछ लोगों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की बात कही है। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की बात पुलिस ने कही है।



