मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire broke out in a hut like house the entire household of a poor family burnt to ashes

Chandauli News: मड़ई नुमा घर में लगी आग, गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख.

"ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके रहने की उचित व्यवस्था की जाए।"

chandauli

6:22 PM, Mar 6, 2026

Share:

Chandauli News: मड़ई नुमा घर में लगी आग, गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख.
logo

आग में जलकर खाख हुआ मड़ईनुमा झोपड़ी और उसमें रखा सामान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार ग्राम सभा की पिछवारी बस्ती में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक मड़ईनुमा घर में अचानक आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में घर में रखा दैनिक उपयोग का सामान, खाद्यान्न और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं।

बताया जा रहा है कि होली के दिन परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से गुड्डू बनवासी के मड़ईनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक घर के भीतर रखा सारा सामान जल चुका था। आगजनी की इस घटना के बाद गुड्डू बनवासी का परिवार बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घर में रखा खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीण प्रवीण यादव, तेजस यादव, युवा समाजसेवी छन्नू यादव और जितेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके रहने की उचित व्यवस्था की जाए।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.