ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire broke out in a moving scorpio a ball of fire formed in no time a major accident was averted due to the wisdom of the driver

Chandauli News:चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा.

"फायरकर्मी सुरेश सिंह ने बताया कि टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सौभाग्य से घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई"

chandauli

7:05 PM, Dec 8, 2025

Share:

Chandauli News:चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा.
logo

धू धू कर जलती स्कार्पियो गाड़ी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधिताली के पास शनिवार को नेशनल हाईवे 19 पर एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही क्षणों में वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

Img

गाड़ी में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन रोककर खुद को बाहर सुरक्षित निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Img

फायरकर्मी सुरेश सिंह ने बताया कि टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सौभाग्य से घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.