ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire broke out in jewelers shop goods worth lakhs burnt to ashes

Chandauli News:ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख.

"आग लगने की सूचना के बावजूद छोटे वाहन से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम असहाय दिखी. लोगों ने बाल्टी से पानी भर कर दिया. तब कहीं जाकर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा"

chandauli

11:17 AM, Nov 1, 2025

Share:

Chandauli News:ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख.
logo

बाल्टी से पानी के जरिए आग बुझाते स्थानीय लोग और फायर कर्मी मौके पर मौजूद चकिया चेयरमैन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया कस्बा स्थित न्यू देव ज्वैलर्स दुकान में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को सूचित किया और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

Img

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के शटर में करंट उतर आया था, जिसके बाद बिजली काटने के बाद ही आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकी।

Img

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम 
आग लगने की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देर से पहुंची. छोटी गाड़ी के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड की थीम मौके पर लाचार और असहाय दिखी, जिसके कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी भर कर दिया तब फायर कर्मियों ने आग बुझाने के लिए पानी फेका.

विज्ञापन

Img

आग लगने से लाखों का नुकसान
दुकान मालिक विजय सेठ ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, नकदी, गद्दा, अलमारी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है।

Img

कड़ी मसक्कत से आग पर पाया गया काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। अब दुकान मालिक अपने नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.