ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire broke out in the forest of ladbediya hill it was controlled in time a major accident was averted

Chandauli News: लदबेदिया पहाड़ी के जंगल में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला.

"वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में लापरवाही न बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आग की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।"

chandauli

9:47 PM, Feb 27, 2026

Share:

Chandauli News: लदबेदिया पहाड़ी के जंगल में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला.
logo

जंगल में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लदबेदिया पहाड़ी पर शुक्रवार को अचानक जंगल में आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पहाड़ी से उठते धुएं के गुबार को देख आसपास के गांवों के लोग सहम गए और तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई शुरू की। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं, लेकिन टीमों की सतर्कता और मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पास के गांवों, खेतों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता था। साथ ही वन्य जीवों और वन संपदा के प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई थी। 

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में लापरवाही न बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आग की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.