Chandauli News: मिठाई कारखाने में धधकी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू.
"क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि मिठाई कारखानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच कराई जाए और लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"
chandauli
7:41 PM, Mar 9, 2026
Share:


मिठाई कारखाने में लगी आग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू नगर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित रसकुंज मिठाई की दुकान के कारखाने में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब एक बजे उठी आग की लपटों को देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कारखाने में रखा सामान और मशीनरी को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर में संचालित मिठाई कारखानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि कई कारखानों में मानक के अनुरूप अग्निशमन उपकरण नहीं लगाए गए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
रिहायशी और घनी आबादी के बीच ऐसे कारखानों के संचालन को लेकर भी लोगों ने प्रशासन से जवाब मांगा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि मिठाई कारखानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच कराई जाए और लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
