मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire broke out in two vehicles parked in the colony both the vehicles burnt to ashes

Chandauli News: बस्ती में खड़ी दो गाड़ियों में लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक.

"मुगलसराय फायर ब्रिगेड के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नई बस्ती इलाके में दो पुरानी गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल एक बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।"

chandauli

5:50 PM, Mar 12, 2026

Share:

Chandauli News: बस्ती में खड़ी दो गाड़ियों में लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक.
logo

जाइलो वाहन में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी चौहान बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दो गाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Img

जानकरी के अनुसार वार्ड नंबर 12 स्थित चंधासी चौहान बस्ती में दो गाड़ियां लंबे समय से एक खुले स्थान पर खड़ी थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और वाहन मालिक को भी जानकारी दी गई। वाहन मालिक विमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। उनकी जाइलो और इंडिगो कार घर के पास ही खड़ी रहती थी।

विज्ञापन

Img

वहीं मुगलसराय फायर ब्रिगेड के प्रभारी ने बताया कि नई बस्ती इलाके में दो पुरानी गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल एक बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.