ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire caused by short circuit cooler electric scooter and important documents burnt to ashes

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कूलर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और जरूरी कागजात जलकर राख.

"सैदूपुर कस्बा के लोगों का कहना है कि अगर आग कुछ देर और फैलती, तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई"

chandauli

2:17 PM, Oct 21, 2025

Share:

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कूलर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और जरूरी कागजात जलकर राख.
logo

आग लगने से घर में जला सामान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। दीपावली की रोशनी के बीच चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा में दीपावली की रात बड़े बाबू अरविंद कुमार सिंह के घर पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित अपने मुख्य मकान की छत पर पटाखे छोड़ रहे थे, तभी दूसरे मकान में अचानक आग भड़क उठी।

Img

शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से देखते ही देखते घर में रखे दो कूलर, एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, और नौकरी से संबंधित आवश्यक कागजात को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख परिजन छत से दौड़ते हुए नीचे पहुंचे।

विज्ञापन

Img

मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने मिलकर समरसेबल पंप से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग कुछ देर और फैलती, तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.