मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire in kanhaiya talkies premises questions raised on illegal activities

Chandauli News: कन्हैया टाकिज परिसर में आग, अवैध गतिविधियों पर उठे सवाल.

"गौरतलब है कि कन्हैया टाकिज की जमीन को लेकर पहले भी बड़ा विवाद हो चुका है। इस जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर कई नामचीन लोग सामने आए थे। विवाद बढ़ने पर रोहिताश पाल की हत्या तक हो गई थी, जिसने नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक सुर्खियां बटोरी थीं।"

chandauli

9:55 PM, Apr 25, 2026

Share:

Chandauli News: कन्हैया टाकिज परिसर में आग, अवैध गतिविधियों पर उठे सवाल.
logo

कन्हैया टाकीज परिसर में रखे गुमटी में लगी आग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पूर्व कन्हैया टाकिज परिसर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे आग लग गई, जिससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वर्षों से बंद पड़े इस सिनेमा हाल के परिसर में आग लगने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Img

बताया जाता है कि कन्हैया सिनेमा हाल लंबे समय से बंद है और परिसर अराजक व असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां सुबह-शाम खुलेआम शराबखोरी होती है। सुबह से ही शराबियों की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम होते-होते पूरा इलाका गरीबों के ‘मिनी बार’ में तब्दील हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि परिसर के अंदर वर्षों से चखना-पानी की दुकानें भी संचालित हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग की नजर अब तक इस पर नहीं पड़ी।शनिवार सुबह लगी आग के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने परिसर में चल रही गतिविधियों को उजागर कर दिया है। 


विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि कन्हैया टाकिज की जमीन को लेकर पहले भी बड़ा विवाद हो चुका है। इस जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर कई नामचीन लोग सामने आए थे। विवाद बढ़ने पर रोहिताश पाल की हत्या तक हो गई थी, जिसने नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक सुर्खियां बटोरी थीं। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री तक से मुलाकात की थी, लेकिन आज तक मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को जेल भेजा है, लेकिन शूटर की तलाश अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि शूटर के पकड़े जाने पर इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.