ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire in scrap of diesel shed caused panic fire brigade brought it under control

Chandauli News: डीजल शेड के स्क्रैप में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया.

"फायर कर्मी सुरेश सिंह ने बताया कि स्क्रैप में किसी द्वारा बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा फेंकने से आग लगी होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग के स्थान तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने के कारण टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही आसपास पानी का नल न होने से भी आग बुझाने में दिक्कतें आईं"

chandauli

9:00 PM, Dec 4, 2025

Share:

news-img
logo

डीजल शेड में लगी भीषण आग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयु नगर. 

चंदौली। डीडीयू जंक्शन के समीप स्थित डीजल शेड के पीछे गुरुवार शाम करीब तीन बजे स्क्रैप ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग बढ़ती हुई आसपास की झाड़ियों तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। अचानक उठी लपटों को देखकर शेड में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

Img

घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के अनुसार स्क्रैप में डीजल से भीगा कूड़ा-कचरा फेंका जाता है, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली।

विज्ञापन

Img

फायर कर्मी सुरेश सिंह ने बताया कि स्क्रैप में किसी द्वारा बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा फेंकने से आग लगी होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग के स्थान तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने के कारण टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही आसपास पानी का नल न होने से भी आग बुझाने में दिक्कतें आईं, बावजूद इसके अथक प्रयास कर आग को फैलने से रोका गया।

Img

headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.