मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news fire started due to short circuit 15 biswa wheat crop burnt to ashes

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख.

"घटना के बाद किसान के परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों का कहना है कि मेहनत की पूरी फसल जल जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है, जिससे पूरे परिवार में मायूसी का माहौल है।"

chandauli

6:49 PM, Mar 31, 2026

Share:

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख.
logo

परासी गांव में जली फसल को देखते किसान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के परासी गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई। आग लगने से किसान की करीब 15 विस्वा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्यामलाल यादव ने बंटाई पर खेत लेकर गेहूं की खेती की थी। फसल कटाई के लिए तैयार थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। Iआग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद किसान के परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों का कहना है कि मेहनत की पूरी फसल जल जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है, जिससे पूरे परिवार में मायूसी का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.