Chandauli News: हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक.
"पीड़ित किसानों का कहना है कि वे किराये पर जमीन लेकर खेती करते हैं, ऐसे में सरकारी मुआवजा मिलने पर भी उन्हें लाभ नहीं मिल पाएगा। किसानों ने हार्वेस्टर मालिक से नुकसान की भरपाई की मांग की है।"
chandauli
12:07 PM, Mar 31, 2026
Share:


गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, आग बुझाते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, (चंदौली).
चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के जरखोर गांव के सिवान में सोमवार दोपहर एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि खेत में हार्वेस्टर से कटाई चल रही थी, तभी मशीन से निकली चिंगारी सूखी फसल में जा गिरी और आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक मौके से मशीन लेकर चला गया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना से आक्रोशित किसानों ने हार्वेस्टर को घेरकर नुकसान की भरपाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मशीन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़ित किसानों का कहना है कि वे किराये पर जमीन लेकर खेती करते हैं, ऐसे में सरकारी मुआवजा मिलने पर भी उन्हें लाभ नहीं मिल पाएगा। किसानों ने हार्वेस्टर मालिक से नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस आगजनी में कई किसानों की अलग-अलग मात्रा में फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे गांव में मायूसी का माहौल है।



