Chandauli News: आग का कहर, खेत में खड़ी 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मायूसी.
"भाजपा नेता आशीष पाठक ने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। वहीं किसानों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।"
chandauli
7:53 PM, Apr 10, 2026
Share:


खेत में लगी आग में जलते गेहूं कि फसल, आग बुझाते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, (चंदौली).
चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के चित्तौड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
खेतों से उठते धुएं को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बाल्टी, पाइप व अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस अग्निकांड में प्रेमधार मौर्य की करीब डेढ़ बीघा, नंदू मौर्य की एक बीघा, मुकेश राजभर की एक बीघा और शशिकांत जायसवाल की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। अचानक हुई इस घटना से प्रभावित किसानों में चिंता और मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता आशीष पाठक ने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। वहीं किसानों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
