मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news firing at two places within two hours in naugarh businessman shot aerial firing at liquor shop

Chandauli News: नौगढ़ में दो घंटे के भीतर दो जगह फायरिंग, व्यापारी को गोली लगी, शराब की दुकान पर हवाई फायरिंग.

“नौगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। पहली घटना में पुरानी रंजिश को लेकर मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि दूसरी घटना में शराब की दुकान पर विवाद के बाद हवाई फायरिंग की सूचना है।”

chandauli

10:04 PM, Aug 7, 2026

Share:

Chandauli News: नौगढ़ में दो घंटे के भीतर दो जगह फायरिंग, व्यापारी को गोली लगी, शराब की दुकान पर हवाई फायरिंग.
logo

फायरिंग में घायल. देवज्ञ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटनाओं से लोगों में हड़कंप मच गया। पहली घटना शाम करीब चार से पांच बजे के बीच भरदुआ राजवाहा पुल के पास हुई, जहां पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम मझगवां निवासी मोबाइल दुकानदार दैवज्ञ विश्वकर्मा को गोली मार दी गई। गोली उनके हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार, करीब छह माह पहले मोबाइल को लेकर दैवज्ञ की भादवा गांव निवासी विकास से कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को रास्ते में रोककर दैवज्ञ पर गोली चलाई गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल का उपचार कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच शाम करीब छह से सात बजे के बीच मझगाईं स्थित देसी शराब की दुकान पर दूसरी फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि दुकान पर बैठने को लेकर अधिवक्ता अजीत कुमार का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मनबढ़ों ने असलहा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

लगातार दो फायरिंग की घटनाओं के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीओ नौगढ़ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पहली घटना की जानकारी सही पाई गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। दूसरी घटना की भी जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.