Chandauli News: चुनावी रंजिश में फायरिंग से हड़कंप, दरवाजे पर पहुंचकर युवक ने किया तीन राउंड फायर.
"पीड़ित ने चक्करघट्टा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
8:00 PM, Mar 15, 2026
Share:


हाथ में असलहा लिए आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चक्करघट्टा थाना क्षेत्र के बसौली ग्राम पंचायत के लालतापुर गांव में शनिवार रात चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक युवक ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और कट्टा लहराते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित कैलाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 9:45 बजे बसौली निवासी सूर्यप्रकाश सिंह यादव उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने कट्टा निकालकर एक फायर कर दिया। शोर सुनकर जब उनके भाई लालबरत, दिलीप उर्फ विपिन और रामविलास मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके सामने दो और फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान उड़कर आए कंकड़-पत्थर के टुकड़ों से लालबरत और दिलीप को हल्की चोट लगने की बात कही जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख आरोपी कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया।
