मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news firing on police in illegal mining case two accused arrested with pistol

Chandauli News: अवैध खनन मामले में पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार.

"पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर बंधी के पास से शिकारगंज निवासी संदीप कुमार और परदेशी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार का गेट खुलते ही संदीप कुमार ने 315 बोर के तमंचे से फायर किया, लेकिन पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।"

chandauli

11:00 PM, May 15, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध खनन मामले में पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार.
logo

चकिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी एन काम आएगा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया पुलिस ने अवैध खनन और उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया, हालांकि गोली मिस हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

Img

पुलिस के मुताबिक 9 मई को चंद्रप्रभा रेंज के अलीपुर भांगड़ा क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी। मौके पर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर बिना अनुमति खनन करते मिले थे। टीम जब वाहनों को कब्जे में लेकर लौट रही थी, तभी महेंद्र राव, विजेंद्र राव समेत 80-100 लोगों की भीड़ ने पुलिस और वन विभाग की टीम को घेर लिया। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सड़क जाम की गई और जब्त वाहन छुड़ा लिए गए। इस मामले में चकिया थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर बंधी के पास से शिकारगंज निवासी संदीप कुमार और परदेशी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार का गेट खुलते ही संदीप कुमार ने 315 बोर के तमंचे से फायर किया, लेकिन पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन

Img

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महेंद्र राव के बुलाने पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे और पुलिस टीम का विरोध किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, मिस कारतूस, स्विफ्ट कार और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महेंद्र राव के बुलाने पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे और पुलिस टीम का विरोध किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.