Chandauli News: रंगदारी न देने पर युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान.
"मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का परिवार गांव में जमीन की दलाली और छोटे-मोटे कामकाज से जीवन यापन करता है।"
chandauli
8:27 PM, May 18, 2026
Share:


घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के पास पहुंचे आसपास के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार बड़ा बाबू डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव में रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खजूरगांव निवासी 23 वर्षीय रितेश कुमार पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पहले कमलापुर एकौनी स्थित राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान उसकी कहासुनी नाथूपुर निवासी अंकित यादव और रवि किशन से हो गई थी। आरोप है कि उसी दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपित लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। रितेश ने बताया कि 17 मई की रात करीब साढ़े दस बजे अंकित यादव, रवि किशन और उनके तीन साथी बुलेट मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपित दरवाजा पीटते हुए उसे नीचे बुलाने लगे। इसी दौरान रितेश घर की छत पर मौजूद था। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल निकालकर उसकी ओर निशाना साधते हुए फायर कर दिया। गोली चलने पर रितेश छत पर लेट गया, जिससे उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिससे उसे लगातार जान का खतरा बना हुआ है।
