मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news first accused arrested in the case of attack on sp district president gargi singh patel accused of breaking into the house assault and robbery

Chandauli News: सपा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हमला मामले में पहला आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप.

"मुगलसराय पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"

chandauli

6:55 PM, May 30, 2026

Share:

Chandauli News: सपा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हमला मामले में पहला आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गंभीर चोट पहुंचाने और आभूषण छीनने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

बताया जा रहा है कि 28 मई की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित आवास पर गार्गी सिंह पटेल पर हमला हुआ था। आरोप है कि भूमि संबंधी पुराने विवाद और आपसी मनमुटाव को लेकर कुछ लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान गार्गी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था।पीड़िता की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ आभूषण भी छीन लिए गए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय फायर स्टेशन के समीप से अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद पड़ाव का निवासी बताया गया है। पूछताछ में उसने घटना के समय मौके पर मौजूद रहने और मारपीट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है और विभिन्न दलों के नेता पीड़िता से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.