मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news first the throat of the young man was cut on the ganga canal culvert then the miscreants escaped after throwing him in the canal

Chandauli News: गंगा नहर पुलिया पर पहले काटा युवक का गला, फिर नहर में फेक कर बदमाश हुए फरार.

"अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद परिजनों से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।"

chandauli

10:53 AM, Jun 25, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा नहर पुलिया पर पहले काटा युवक का गला, फिर नहर में फेक कर बदमाश हुए फरार.
logo

मौके पर इकट्ठा भीड़ सूचना पर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महेवा गांव के समीप पुराने लंका रोड स्थित गंगा नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है।

Img

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है ताकि हत्या से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें।

विज्ञापन

Img

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद परिजनों से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.