ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five bigha reserved forest land free from encroachment joint action of forest department

Chandauli News: पांच बीघा आरक्षित वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.

“चंदौली के नौगढ़ वन क्षेत्र में आरक्षित वनभूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने अभियान चलाया। मझगाई, जयमोहनी और नौगढ़ रेंज की संयुक्त टीम ने करीब पांच बीघा वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। चिह्नित लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।”

chandauli

8:50 PM, Oct 28, 2026

Share:

Chandauli News: पांच बीघा आरक्षित वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.
logo

वन भूमि से अतिक्रमण हटाते वनकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ वन क्षेत्र के महादेवा सेक्शन के धनकुंवारी में आरक्षित वनभूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब पांच बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई में मझगाई, जयमोहनी और नौगढ़ रेंज की टीमें शामिल रहीं। 

Img

जानकारी के अनुसार, धनकुंवारी क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा आरक्षित वनभूमि पर अवैध कब्जा करने की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया और मझगाई रेंज की टीम ने अन्य रेंजों के वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।अभियान के दौरान वनकर्मियों ने संबंधित भूमि का भौतिक निरीक्षण और सीमांकन किया। इसके बाद भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर वन विभाग के नियंत्रण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर मौके पर हलचल मच गई और अवैध कब्जे की गतिविधियों पर रोक लगी। विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है, ताकि आरक्षित वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

विज्ञापन

Img

मझगाई रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत करीब पांच बीघा वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस मामले में चिह्नित लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जा करने, निर्माण कराने और पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.