ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news celebrating karva chauth with great pomp married women broke their fast by looking at the moon

Sonbhadra News: धूमधाम से मना करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत.

बभनी क्षेत्र में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया।

sonbhadra

11:01 AM, Oct 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: धूमधाम से मना करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत.
logo

सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ की पूजा करतीं महिलाएं, पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए रखा निर्जला व्रत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व आस्था और परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रदर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। बभनी क्षेत्र के असनहर, बभनी, सतबहनी, चपकी, परसाटोला, चौना, बैना, आसनडीह और अरझट भंवर सहित विभिन्न गांवों में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी ग्रहण करने के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। शाम होते ही सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं पूजा की थाली में दीपक, करवा और पूजन सामग्री लेकर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कर करवा चौथ की कथा सुनी गई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा बदलकर पर्व की परंपरा निभाई। इस अवसर पर कई महिलाओं ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा। व्रती सुमन ने बताया कि उन्होंने सुबह सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की और शाम को चंद्रदर्शन के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत खोला। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि पहली बार करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजा सामग्री और अन्य सामान मायके से भेजने की परंपरा है। करवा चौथ को लेकर गुरुवार को बभनी बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने दिन में ही पूजा सामग्री, करवा, दीपक और श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। शाम को चांद निकलने का इंतजार करने के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की और व्रत का पारण किया। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.