मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five criminal cases are registered against two district badar heads including amoghpur village head sunil chauhan

Chandauli News: अमोघपुर ग्राम प्रधान सुनील चौहान समेत दो जिला बदर, प्रधान पर दर्ज हैं पांच आपराधिक मुकदमे.

“चंदौली के अमोघपुर गांव के ग्राम प्रधान सुनील चौहान को पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। अलीनगर थाने के रिकॉर्ड के अनुसार उनके खिलाफ अलग-अलग वर्षों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद सुनील चौहान की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।”

chandauli

8:56 PM, Aug 7, 2026

Share:

Chandauli News: अमोघपुर ग्राम प्रधान सुनील चौहान समेत दो जिला बदर, प्रधान पर दर्ज हैं पांच आपराधिक मुकदमे.
logo

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडे के साथ ग्राम प्रधान सुनील चौहान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव के ग्राम प्रधान सुनील चौहान समेत दो आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर हुई कार्रवाई के तहत दोनों को छह माह के लिए चंदौली जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर अवधि में जिले की सीमा में सक्रिय पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Img

पुलिस के अनुसार सुनील चौहान पुत्र रामबली चौहान निवासी अमोघपुर के खिलाफ अलीनगर थाने में वर्ष 2019 से 2025 के बीच पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी और धमकी, मारपीट, महामारी अधिनियम से संबंधित धाराओं के अलावा वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और वर्ष 2025 में मारपीट से संबंधित मुकदमा शामिल है। इन्हीं आपराधिक मामलों को आधार बनाकर पुलिस ने उन्हें आदतन अपराधी मानते हुए जिला बदर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। सुनील चौहान वर्तमान में अमोघपुर गांव के ग्राम प्रधान हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी राजनीतिक सक्रियता भी चर्चा में रही है। वह भाजपा से जुड़े बताए जाते हैं और मुगलसराय विधायक के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी देखी जाती रही है। हालांकि, आपराधिक मुकदमों के बाद विधायक से उनकी दूरी बढ़ने की चर्चा भी क्षेत्र में होती रही है। इस संबंध में विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

Img

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व फोन पर कथित तौर पर अलीनगर थाना प्रभारी के नाम पर एक व्यक्ति को धमकाने के मामले में भी सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई थी। पुलिस की मौजूदा कार्रवाई में उनके खिलाफ दर्ज पांच मुकदमों का ही उल्लेख किया गया है। वहीं अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी गांव निवासी विशाल उर्फ आकाश सोनकर को भी छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ जीआरपी डीडीयू और अन्य थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.