ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five day shri ram katha will be held from october 20 more than 25 thousand devotees are likely to arrive

Chandauli News: 20 अक्टूबर से होगी पांच दिवसीय श्री राम कथा, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना.

“सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर में दशमी तालाब परिसर में 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिवसीय राम कथा का आयोजन होगा। पूज्य राजन जी महाराज के सानिध्य में होने वाले आयोजन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।”

chandauli

11:03 PM, Oct 7, 2026

Share:

Chandauli News: 20 अक्टूबर से होगी पांच दिवसीय श्री राम कथा, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना.
logo

धानापुर के दशमी पोखरा पर आयोजित होने वाले श्री राम कथा में शामिल होने का आह्वान करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर में दशमी तालाब परिसर में पांच दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूज्य राजन जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाली राम कथा 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी। श्री राम कथा का आयोजन विधायक सुशील सिंह के स्वर्गीय पिता पूर्व एमएलसी उदयनाथ सिंह उर्फ़ चुलबुल सिंह के नाम से बने ट्रस्ट उदयनाथ सिंह फाउंडेशन की तरफ से किया जाएगा। 

Img

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि राम कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 से 7 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी राम भक्तों से कथा में शामिल होने का आग्रह किया।विधायक सुशील सिंह ने बताया कि राम कथा में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन

Img

विधायक सुशील सिंह ने सभी राम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा में शामिल होने की अपील की। विधायक ने इस दौरान अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थल के तेजी से विकास और वहां भव्य आयोजन होने की बात भी कही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.