Chandauli News: शिवमंगल बियार चौथी बार पिछड़ा आयोग के सदस्य नामित, मंत्री अनिल राजभर ने किया सम्मान.
“उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग में शिवमंगल बियार को चौथी बार सदस्य नामित किया गया है। सकलडीहा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। मंत्री ने जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए।”
chandauli
11:25 PM, Oct 7, 2026
Share:


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार को माला पहनाकर स्वागत करते हुए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य के रूप में शिवमंगल बियार को चौथी बार नामित किया गया है। बुधवार को सकलडीहा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने नागेपुर आवास पर उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों को लगातार सम्मान दिया जा रहा है।
जनता की समस्याएं सुनने के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि बरसात में कच्चे मकान गिरने के बाद पात्र लोगों को मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल और कानूनगो की ओर से रिपोर्ट नहीं लगाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भोजापुर की एक महिला ने निजी अस्पताल में अपने पति के इलाज में सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मंत्री ने सीएमओ और अस्पताल संचालक के माध्यम से आवश्यक सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। बिजली विभाग से संबंधित शिकायत पर भी उन्होंने जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मुआवजा वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाना गली में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर समाजसेवी रतेन्द्र राजभर, मिश्री राजभर, आकाश मोदनवाल, अखिलेश पटवा, अंबर जायसवाल, गोपाल राजभर, अरविंद राजभर, मनोज शर्मा, अभिषेक राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


