ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five days later khakra village is submerged administration absent

Chandauli News: पांच दिन बाद भी जलमग्न है खखड़ा गांव, प्रशासन नदारद.

"ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द गांव का दौरा करे, जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करे और पीड़ितों के लिए राहत शिविर, खाद्य सामग्री व दवाइयों की व्यवस्था करे। सरकार द्वारा चलाई जा रही आपदा राहत योजनाएं और त्वरित सहायता के दावे इस गांव में खोखले नजर आ रहे हैं"

chandauli

6:50 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: पांच दिन बाद भी जलमग्न है खखड़ा गांव, प्रशासन नदारद.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज. 

चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालांकि अब बारिश थम चुकी है, लेकिन इसके बाद भी खखड़ा गांव में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। गांव के कई हिस्से आज भी जलमग्न हैं, और सबसे गंभीर स्थिति रामू और संतोष नामक ग्रामीणों के घरों की है, जो पिछले पांच-छह दिनों से चारों ओर से पानी से घिरे हुए हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश रुकने के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन राहत कार्यों की शुरुआत करेगा और गांव का निरीक्षण करेगा,

Img

लेकिन आज तक कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी गांव तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों में प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है। रामू और संतोष, जिनके घर तालाब जैसा दृश्य पेश कर रहे हैं, ने बताया कि हम पूरी तरह से फंस चुके हैं। खाने-पीने का सामान खत्म हो रहा है। गांव के बहुत से लोगों का भी यही हाल है। खेतों में पानी भर चुका है, जिससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। घरों में पानी घुस जाने से लोगों के सामान खराब हो चुके हैं और कई परिवार खुले आसमान के नीचे या अन्य लोगों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द गांव का दौरा करे, जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करे और पीड़ितों के लिए राहत शिविर, खाद्य सामग्री व दवाइयों की व्यवस्था करे। सरकार द्वारा चलाई जा रही आपदा राहत योजनाएं और त्वरित सहायता के दावे इस गांव में खोखले नजर आ रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.