Chandauli News: जहरीले सांप के डसने से पांच माह की गर्भवती की मौत, झाड़-फूंक में गई जान.
“नौगढ़ के कोठी घाट गांव में सांप के डसने से पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने में देरी और झाड़-फूंक के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका।”
chandauli
6:28 PM, Aug 6, 2026
Share:


मृतक प्रीति कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के कोठी घाट गांव में जहरीले सांप के डसने से पांच माह की गर्भवती प्रीति निषाद (24) की मौत हो गई। समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, जिससे उपचार में देरी हो गई और उसकी जान नहीं बच सकी।
मंगलवार की रात भोजन के बाद प्रीति अपने पति राकेश निषाद के साथ खेत में बने घर में सो रही थी। देर रात जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन पहले चकिया के सैदुपुर स्थित सती मइया धाम और फिर बसौली गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सोनभद्र के लोढ़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की डेढ़ साल की बेटी है और वह पांच माह की गर्भवती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम का उपचार कराएं, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।



