ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five police stations achieved first rank in igrs in the state lagging behind in preventing crime

Chandauli News: प्रदेश में IGRS में पांच थानो ने हासिल कि पहली रैंक, क्राइम रोकने में हुए फिसड्डी.

"पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।"

chandauli

2:19 PM, Jan 9, 2026

Share:

Chandauli News: प्रदेश में IGRS में पांच थानो ने हासिल कि पहली रैंक, क्राइम रोकने में हुए फिसड्डी.
logo

पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। जनपद चंदौली पुलिस ने शिकायत निस्तारण के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के कंदवा, अलीनगर, सैयदराजा, बबुरी और शहाबगंज थानों ने उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त सभी शिकायतों का 100 प्रतिशत निस्तारण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हैरानी की बात है कि कागज पर इन सभी थानो को 100% अंक तो मिल गए। लेकिन इन थानों में सैयदराजा, शहाबगंज और बबूरी थाना क्राइम जोन बनता जा रहा है। सैयदराजा में बीते दो माह में कई हत्याएं और चोरी की वारदात हो चुकी है। जबकि शहाबगंज और बबूरी थाना चोरो के आगे नत्मस्तक हो गया है। लगातार हो रही घटनाओं के खुलासे को देखे तो पुलिस फिसडी साबित हुई है।

विज्ञापन

माह दिसंबर 2025 की जारी रैंकिंग में इन पांचों थानों को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए, जिससे जनपद प्रदेश में अव्वल रहा। यह उपलब्धि न केवल पुलिस की प्रभावी कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि आमजन के प्रति उनकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता का भी प्रमाण है। संबंधित थानों द्वारा शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण कर आम नागरिकों का भरोसा मजबूत किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जनपद पुलिस की यह उपलब्धि सुशासन और जनविश्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.