ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five smugglers with illegal country and english liquor arrested in special campaign

Chandauli News: विशेष अभियान में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार.

"अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत लोको कालोनी स्थित ओवर ब्रिज के पास पांच तस्करों को लगभग 45 लीटर देशी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर जिले की लाइसेंसी दुकानों से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।"

chandauli

7:25 PM, Aug 12, 2025

Share:

Chandauli News: विशेष अभियान में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार.
logo

अलीनगर थाने में पकड़े गए शराब तस्कर बरामद शराब के साथ आरपीएफ और अलीनगर पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में अवैध शराब की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 4 पुरुष और 1 महिला सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों से लगभग 60,000 रुपये कीमत की 45.96 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर, अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास जाल बिछाया। दोपहर करीब 1:30 बजे, संयुक्त टीम ने पांचों तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के रोहतास और पटना जिले के चार पुरुष और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की एक महिला शामिल है। उनके पास से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई है। इस मामले में अलीनगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए तस्करों ने बताया कि वे आसपास के शराब ठेकों से कम दामों पर शराब खरीदते थे और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार ले जाते थे। इस काम से होने वाले मुनाफे से वे अपने शौक पूरे करते थे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.