ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news five year old innocent died after falling into a pit filled with water the accident happened while playing

Chandauli News: पानी से भरे गड्ढे में गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा.

“चंदौली के बबूरी कस्बे के सिरकुटिया मोहल्ले में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास सड़क किनारे खेल रहा पांच वर्षीय फरहान पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद परिजनों को उसका पता चला। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

chandauli

10:55 PM, Nov 25, 2026

Share:

Chandauli News: पानी से भरे गड्ढे में गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.


चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के बबूरी कस्बे के सिरकुटिया मोहल्ले में मंगलवार की शाम पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर के पास खेलते समय हुए इस दर्दनाक हादसे से मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सिरकुटिया मोहल्ला निवासी आफताब का पांच वर्षीय बेटा फरहान मंगलवार शाम अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। पास में ही एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते फरहान अचानक गड्ढे में गिर गया। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चे वहां से भाग गए। काफी देर तक फरहान के दिखाई नहीं देने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। खोजते हुए जब वे गड्ढे के पास पहुंचे तो पानी में बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया।

विज्ञापन

यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और परिजन उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने फरहान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.