Chandauli News: टांडाकला-कैथी पीपा पुल आवागमन के लिए शुरू, मार्कण्डेय महादेव दर्शन और वाराणसी जाना हुआ आसान.
“चंदौली के टांडाकला और वाराणसी के कैथी के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। बुधवार शाम से पुल शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को वाराणसी आने-जाने और बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन के लिए बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से पुल चालू होने का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।”
chandauli
11:05 PM, Nov 25, 2026
Share:


टांडाकला-कैथी के बीच बने पीपा पुल से आवागमन करते लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। टांडाकला-कैथी के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल को बुधवार शाम आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया। पुल चालू होने से चंदौली के लोगों को वाराणसी आने-जाने के साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचना आसान हो गया है। लंबे समय से पुल शुरू होने का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस लेते हुए खुशी जाहिर की।
गौरतलब है कि चंदौली के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से टांडाकला और कैथी के बीच इस पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य चंदौली और वाराणसी के बीच आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही कैथी स्थित बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान करना और स्थानीय व्यापारियों को वाराणसी से बेहतर संपर्क उपलब्ध कराना था। बाढ़ के दौरान 15 जून की रात पुल को हटा लिया गया था।
विज्ञापन
बाढ़ का पानी उतरने के बाद धानापुर क्षेत्र के नगवा-चोचकपुर पीपा पुल को पहले ही आवागमन के लिए चालू कर दिया गया था, लेकिन टांडाकला-कैथी पीपा पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से जल्द पुल निर्माण पूरा कर आवागमन शुरू कराने की मांग की थी। स्थानीय लोगों की मांग और अधिकारियों के संज्ञान के बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। बुधवार शाम इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया। पुल शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को वाराणसी जाने के लिए सहूलियत मिलेगी, वहीं बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी।


