मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news flood of faith gathered in kaleshwarnath dham on mahashivratri

Chandauli News: महाशिवरात्रि पर कालेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब.

"महाशिवरात्रि पर्व पर चतुर्भुजपुर में तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ। पहले दिन दर्शन-पूजन के बाद महिलाओं ने मेले में पहुंचकर गुड़हिया जलेबी, पकौड़ी और अन्य खान-पान के स्टॉल का आनंद लिया तथा घरेलू सामानों की खरीदारी की।"

chandauli

10:04 PM, Feb 15, 2026

Share:

Chandauli News: महाशिवरात्रि पर कालेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब.
logo

स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर गर्भ गृह में जलाभिषेक करते हुए महिलायें और शिवभक्त

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली). 

चंदौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया।रात 12 बजे से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 3 बजे मंगला आरती के बाद गर्भगृह के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी। गर्भगृह में प्रवेश के लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग द्वार बनाए गए थे, जबकि निकास के लिए तीसरा द्वार निर्धारित किया गया।

Img

मान्यता है कि स्वयंभू कालेश्वरनाथ महादेव का शिवलिंग स्वतः धरती से प्रकट हुआ था। यह मंदिर काशी विश्वनाथ वाराणसी ट्रस्ट से संबद्ध है। जनपद चंदौली के अलावा अन्य जिलों और बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी राकेश पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर अति प्राचीन है और यहां दर्शन मात्र से दिव्य अनुभूति होती है।

विज्ञापन

Img

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेले में महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों और दरोगाओं की विशेष तैनाती की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और उत्साह का माहौल बना रहा।एसडीएम कुंदन राजकपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सेवादार तैनात रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.