ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news flood of faith gathered on the birth anniversary of baba keenaram devotees visited amidst the rain

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.

“रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का 427वां जन्मोत्सव गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ। कांवरियों ने गंगा जल से किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया, जिसके बाद पूजन, हवन, सोहर गीत और भजन कार्यक्रम हुए।”

chandauli

8:33 PM, Sep 10, 2026

Share:

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.
logo

बाबा का आरती पूजन करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : मनोज यादव, चहनिया, चंदौली.

चंदौली। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम का 427वां जन्मोत्सव गुरुवार को आस्था और उत्साह के साथ शुरू हुआ। अलसुबह कांवरियों ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट से जल लाकर किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इसके बाद मठ में पूजन-अर्चन और हवन का आयोजन हुआ। जलाभिषेक के बाद ग्रामीण महिलाओं ने रूबी सिंह के नेतृत्व में सोहर गीत प्रस्तुत किए। महिला मंडल की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इसके बाद मानस पाठ और सुंदरकांड का आयोजन हुआ। बाबा के दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Img


जन्मोत्सव को लेकर बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के सामने खेल मैदान में मेला भी लगा। मिष्ठान, गुड़हिया जलेबी, पकौड़ी, चाट और महिलाओं के श्रृंगार की दुकानों के साथ बच्चों के लिए झूले, चरखी और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जन्मोत्सव के दौरान बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोहर गीत, शिव तांडव और भजन की प्रस्तुति दी। भईया लाल, मंजीत लाल, राजेश उपाध्याय, किशन राय और सुमन अग्रहरि ने गजल व शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। गोष्ठी में डॉ. अनिल यादव, डॉ. मधु सिंह, डॉ. रामसुधार सिंह और सूर्यनाथ सिंह ने बाबा कीनाराम की कृतियों और उनके विचारों पर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और लोगों को सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने भी मठ पहुंचकर बाबा कीनाराम के दर्शन किए और पूजन-हवन में शामिल हुए। आयोजकों ने दोनों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बाबा कीनाराम की महिमा का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। दोपहर में हुई बारिश से मेला स्थल पर जगह-जगह पानी और कीचड़ हो गया, जिससे दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। बारिश के बाद मेले की भीड़ कुछ कम हुई, हालांकि मठ में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा।

Img

मेले और जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा और बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को मठ और मेला क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर रोकने की व्यवस्था की गई थी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.