ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news floods in karmnasha made the land of the exile forced to take refuge in the forest

Chandauli News: कर्मनाशा में आई बाढ़ ने बनवासियों के मकान किये जमीदोज, जंगल में शरण लेने को मजबूर वनवासी.

"वनवासियों ने बताया कि उन्हें अब तक प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है। उनके अनुसार, घरों में पानी भरने से खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनका आर्थिक संकट और गहरा गया है।सरकार और प्रशासन की ओर से उन्हें अब तक कोई राहत सामग्री, दवा या रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है। खुले आसमान के नीचे रहने के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है"

chandauli

7:58 PM, Oct 5, 2025

Share:

Chandauli News: कर्मनाशा में आई बाढ़ ने बनवासियों के मकान किये जमीदोज, जंगल में शरण लेने को मजबूर वनवासी.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। नौगढ़ तहसील के देवरी कला गांव के वनवासी इन दिनों बाढ़ और लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं। नगवा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कर्मनाशा नदी उफान पर है, जिससे नदी किनारे बसे वनवासी परिवारों के घरों में पानी भर गया है। कच्चे मकानों के ढहने और सामान डूबने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर जंगल में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

Img

लगभग 150 लोग, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, खुले आसमान के नीचे टेंट और तिरपाल डालकर किसी तरह दिन गुजार रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ का पानी घरों में घुसने से बिस्तर, अनाज और कपड़े सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान खराब हो गया है। खाने-पीने की कमी से स्थिति और गंभीर हो गई है।

दरोगा, सर्फी, जोखन, रामचंद्र, हरि, विजय, अशोक, नादे, छोटेलाल, भाई लाल, रामनरेश, रामजन्म और पिंटू सहित कई वनवासियों ने बताया कि उन्हें अब तक प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है। उनके अनुसार, घरों में पानी भरने से खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनका आर्थिक संकट और गहरा गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भोजन तथा पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

Img

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से उन्हें अब तक कोई राहत सामग्री, दवा या रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है। खुले आसमान के नीचे तिरपाल डालकर रहने के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वनवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.