ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news flour mill was targeted by thieves villagers caught a thief after watching cctv footage and handed him over to the police

Chandauli News: आटा चक्की मिल को चोरो ने बनाया निशाना, ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज देख एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा.

"चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि चोर पकड़ा गया है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

7:29 PM, Dec 8, 2025

Share:

Chandauli News: आटा चक्की मिल को चोरो ने बनाया निशाना, ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज देख एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा.
logo

सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में शनिवार की रात एक आटा चक्की मिल में हुई चोरी की घटना ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। देर रात हुए इस साहसिक चोरी में चोर मिल मालिक के सोने का फायदा उठाकर पीछे के दरवाजे से अंदर घुसा और नकदी से भरी पेटी तथा चावल की बोरी लेकर फरार हो गया।

Img

मिल मालिक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सुबह उठने पर पेटी और चावल की बोरियां गायब देख उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। पेटी में करीब 13 हजार रुपये रखे हुए थे। मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद चोर की पहचान बुढ़वल गांव निवासी रोहित राम के रूप में हुई।

ग्रामीणों एवं मिल मालिक ने फुटेज के आधार पर आरोपी रोहित राम के घर जाकर उसे पकड़ लिया और घटनास्थल पर ले आए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि वह पीछे के रास्ते से मिल में घुसा था। चोरी के बाद रुपए निकाले और पेटी को गांव के एक कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसकी निशानदेही पर कुएं में पेटी को देखा भी।

Img

पीआरबी टीम आरोपी को गिरफ्तार कर चकिया कोतवाली ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि चोर पकड़ा गया है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.