Sonbhadra News: चार महीने से अंधेरे में झिल्ली महुआ, नया ट्रांसफार्मर लगाने पहुंची बिजली टीम को रोकने का आरोप.
झिल्ली महुआ में चार महीने से खराब ट्रांसफार्मर बदलने पहुंची बिजली विभाग की टीम को रोकने का आरोप। ग्रामीणों का आरोप- प्रधान पूजा देवी और गया प्रसाद ने कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर लगाने से रोका। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से हस्तक्षेप की मांग की, बिजली विभाग ने जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया।
sonbhadra
8:25 PM, Sep 23, 2026
Share:


ट्रांसफार्मर मिलने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी, गांव में बिजली व्यवस्था बहाल होने की जगी उम्मीद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के झिल्ली महुआ गांव में एक घटना सामने आई है। यहां गांव की प्रधान पूजा देवी और गया प्रसाद ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को नया ट्रांसफार्मर लगाने से रोक दिया। यह ट्रांसफार्मर पिछले चार महीने से खराब पड़ा था। ग्रामीणों ने बुधवार को इस मामले में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से न्याय की मांग की। इस दौरान शांति देवी, मीना देवी, पानमती, कुसुम देवी, रामाधार, राम ईश्वर, गजाधर, गेना प्रसाद, राजेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। गांव के रामाशंकर ने बताया कि उनके मोहल्ले का ट्रांसफार्मर चार महीने पहले जल गया था। ग्रामीणों के कई बार कहने के बाद बिजली विभाग नया ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचा था। नया ट्रांसफार्मर अभी भी सीसी रोड पर रखा हुआ है। जब बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, तभी प्रधान पूजा देवी और गया प्रसाद वहां आ गए। उन्होंने कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया और कहा कि वे इस मोहल्ले में ट्रांसफार्मर नहीं लगने देंगे। इसके बाद बिजली विभाग के जेई ने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद प्रधान और उनके साथी अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जहां जाना है जाओ, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगने देंगे। रामाशंकर ने इस मामले में बभनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में दखल देकर कार्रवाई की मांग की है, ताकि ट्रांसफार्मर लग सके और उनके घरों का अंधेरा खत्म हो सके। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि विभाग जब ट्रांसफार्मर लगाने आएगा, तो पुलिस बल जाकर उसे लगवाएगा। एसडीओ शिवम गुप्ता ने भी आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर जल्द लगा दिया जाएगा।



