मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news flow of gadai river stopped due to bharatmala construction hundreds of bighas of crops submerged relief received due to dm s intervention

Chandauli News : भारतमाला निर्माण से गड़ई नदी का प्रवाह रुका, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, डीएम के हस्तक्षेप से मिली राहत.

“चंदौली में भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के चलते गड़ई नदी का प्रवाह बाधित होने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई और कई गांवों पर भी संकट मंडराने लगा। सूचना पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी से वार्ता की। इसके बाद नदी से अवरोध हटाकर जल निकासी शुरू कराई गई।”

chandauli

6:03 PM, Aug 20, 2026

Share:

Chandauli News : भारतमाला निर्माण से गड़ई नदी का प्रवाह रुका, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, डीएम के हस्तक्षेप से मिली राहत.
logo

गड़ई नदी में जल निकासी के लिए पोकलैंड मशीन से अवरोध हटाते कर्मचारी और मौके पर मौजूद ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के शिवपुर-अकोढ़ा के पास भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गड़ई नदी का प्रवाह बाधित होने से आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नदी का पानी खेतों में फैलने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश होने की स्थिति में कई गांवों के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया था।

Img

ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी को दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी चंदौली से तत्काल वार्ता की। इसके बाद प्रशासन की ओर से परियोजना के अधिकारियों को नदी का अवरोध हटाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर पोकलैंड मशीन लगाकर गड़ई नदी में बनाए गए अवरोध को हटाने का काम शुरू किया गया। पानी की निकासी शुरू होने के बाद खेतों और आसपास के इलाकों में जलभराव कम होने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण डब्ल्यू सिंह ने बताया कि भारतमाला परियोजना के कारण नदी का रास्ता बंद हो गया था। बारिश के बाद पानी तेजी से बढ़ा और कई सौ बीघा जमीन जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने सूर्यमुनि तिवारी से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी से बात की और जल निकासी का काम शुरू हुआ।

विज्ञापन

Img

सूर्यमुनि तिवारी ने बताया कि महादेउ, शिवपुर, परमानंदपुर, तमंचा, मछरिया, हिरामनपुर समेत आसपास के करीब 50 गांवों पर जलभराव का खतरा था। उन्होंने कहा कि करीब तीन से चार सौ बीघा फसल पानी में डूबी हुई थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी से बातचीत की गई, जिसके बाद तत्काल पोकलैंड मशीन लगाकर नदी का अवरोध हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.