Chandauli News:डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे नमूने.
“मुगलसराय स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर पिज्जा के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”
chandauli
6:46 PM, Jul 16, 2026
Share:


मुगलसराय स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को मुगलसराय स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने पिज्जा के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस भी जारी किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आउटलेट के किचन, स्टोरेज व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ तकनीकी एवं संचालन संबंधी कमियां मिलने पर संचालक को निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार तथा रणधीर सिंह यादव शामिल रहे। विभाग ने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
