ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news food department raids sweet shops before diwali license of vinayak sweet house suspended samples taken from arya sweet house

Chandauli News: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, विनायक स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित, आर्य स्वीट हाउस से लिए नमूने.

“दीपावली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चंदौली में जांच अभियान तेज कर दिया है। चहनिया और डीडीयू नगर में हुई छापेमारी के दौरान एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया गया, जबकि दूसरे से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।”

chandauli

9:38 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, विनायक स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित, आर्य स्वीट हाउस से लिए नमूने.
logo

मिठाई का सैंपल भर्ती खाद्य विभाग की टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। दीपावली से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को विभागीय टीम ने चहनिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपदीय टीम ने चहनिया स्थित आर्य स्वीट हाउस पर अचानक छापा मारा। यहां से बर्फी और चाट के नमूने एकत्र कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने मिठाई निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और संचालक को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।

Img

वहीं, डीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित विनायक स्वीट हाउस की निर्माण इकाई में राज्य सचल दल की अंतर्जनपदीय टीम ने जांच की। निरीक्षण के दौरान वहां अत्यधिक गंदगी मिलने पर टीम ने गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की। इस पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से विनायक स्वीट हाउस का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा डीडीयू नगर की अन्य खाद्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। जहां कमियां मिलीं, वहां संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन

Img

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव और अरविंद कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.