ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news food safety and drug administration is in a panic among shopkeepers by taking sampling of falhari settlements

Chandauli News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा फलहारी बस्तुओं का सैंपलिंग लेने से दुकानदारों में खलबली.

"एन. त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मिठाई से लेकर अन्य फलहारी सामानों की नियमित जांच की जाएगी। चेतावनी दी गई कि किसी भी दुकान पर फलहारी सामानों के संबंध में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

10:17 AM, Sep 25, 2025

Share:

Chandauli News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा फलहारी बस्तुओं का सैंपलिंग लेने से दुकानदारों में खलबली.
logo

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम पुलिस टीम के साथ सैंपलिंग लेते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सकलडीहा और कमालपुर में फलहारी सामानों की सैंपलिंग की। चेतावनी दी गई कि नवरात्र में फलहारी सामानों में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय छापेमारी और जांच-पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मच गई।

Img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम पुलिस टीम के साथ सैंपलिंग लेते हुए

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की ओर से शारदीय नवरात्र में फलहारी सामानों की बिक्री पर जांच-पड़ताल का निर्देश है। इस क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सकलडीहा और कमालपुर कस्बे में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रेषित किए। संकलित किए गए नमूनों में तिन्नी का चावल, सिंघाड़े का आटा, पेठा, खजूर एवं किशमिश के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संकलित किए।

विज्ञापन

Img

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत के एन. त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मिठाई से लेकर अन्य फलहारी सामानों की नियमित जांच की जाएगी। चेतावनी दी गई कि किसी भी दुकान पर फलहारी सामानों के संबंध में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर टीम में लालजीत यादव, मनोज कुमार गोंड, रणवीर सिंह यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.