ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news food stalls and restaurants conducted at ddu junction under special sanitation campaign

Chandauli News: विशेष स्वच्छता अभियान के तहत डीडीयू जंक्शन पर की गई फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट की जांच.

"स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पीडीडीयू रेलवे जंक्शन पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान प्लेटफार्म के बेस किचन, फूड प्लाजा, जनाहार रेस्टोरेंट के साथ ही अन्य फूड स्टालों पर स्वच्छता की जांच की गई।"

chandauli

12:50 PM, Aug 12, 2025

Share:

Chandauli News: विशेष स्वच्छता अभियान के तहत डीडीयू जंक्शन पर की गई फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट की जांच.
logo

डीडीयू जंक्शन पर प्लेटफॉर्म के बेस किचन को चेक करते रेलवे अधिकारी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को फूड स्टाल और रेस्टोरेंट आदि की जांच की गई। इस दौरान खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। निर्देश दिया गया कि स्टालों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार, एआर जेम्स और आरपीएफ एएसआई एमएस खान की देखरेख में दोपहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान प्लेटफार्म के बेस किचन, प्लेटफार्म संख्या दो स्थित फूड प्लाजा, प्लेटफार्म संख्या तीन स्थित जनाहार रेस्टोरां के साथ ही अन्य फूड स्टालों पर पहुंचकर स्वच्छता की जांच की गई।

इस दौरान स्टालों पर साफ-सफाई, खाना बनाने और परोसने वालों ने हैंडग्लव्स पहने हैं या नहीं, मास्क और हेड कैप लगाया है या नहीं, आदि की जांच की गई। इस दौरान सीएचआई अक्षय कुमार ने कहा कि स्टालों पर साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्टालों के कर्मचारी अपना परिचय पत्र अवश्य साथ रखें और मास्क, हेड कैप, हैंडग्लव्स आदि पहनकर रखें। इससे यात्रियों में विश्वास जगेगा और वे अच्छे भोजन के लिए आकर्षित होंगे। चेतावनी दी गई कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया और साफ-सफाई में कमी पाई गई, तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक रंजीत, सफाई सुपरवाइजर रोहित, आशुतोष आदि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.