ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news forest department action against encroachers plowing forest land tractor seized fir against five

Chandauli News: जंगल की जमीन जोत रहे अतिक्रमणकारियों पर वन विभाग की कार्यवाई, ट्रैक्टर सीज, पांच पर एफआईआर

"चन्द्रप्रभा रेंज के रेन्जर अखिलेश दुबे ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग की भूमि को अवैध ढंग से अतिक्रमण कर जुताई करने वाले आरोपित रमेश, गोपाल, सरवन, आंचल, रामदहीन के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

8:29 PM, Nov 12, 2025

Share:

Chandauli News: जंगल की जमीन जोत रहे अतिक्रमणकारियों पर वन विभाग की कार्यवाई, ट्रैक्टर सीज, पांच पर एफआईआर
logo

चकिया रेंज ऑफिस में पकड़ी गयी ट्रैक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर जोताई कर रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। चकिया रेंज के सुल्तानपुर बीट अंतर्गत छितमपुर कंपार्टमेंट नंबर-3 में हुई इस कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Img

रेन्जर अश्विनी चौबे और डिप्टी रेन्जर आनंद दुबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित वन भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से जोताई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां पर पांच लोग जंगल की जमीन पर ट्रैक्टर से हल चला रहे थे। टीम को देखते ही कुछ लोग मौके से भाग निकले, लेकिन वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे रेन्ज कार्यालय लाकर सीज कर दिया।

मौके पर पहुंचे चन्द्रप्रभा रेंज के रेन्जर अखिलेश दुबे ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग की भूमि को अवैध ढंग से अतिक्रमण कर जुताई करने वाले आरोपित रमेश, गोपाल, सरवन, आंचल, रामदहीन के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। पर्वतीय और जंगल क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Img

कार्यवाई के दौरान बन दरोगा रामआशीष, अमित यादव, आदित्य सिंह, अमित सिंह, शिव भगत सिंह, मोहम्मद आजाद, लक्ष्मण यादव, मसूद, शंकर सहित एक दर्जन बनकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.