ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news forest department action on illegal encroachment on forest land angry forest dwellers demonstrated at sdm residence

Chandauli News: वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की कार्रवाई, नाराज वनवासियों ने एसडीएम आवास पर किया प्रदर्शन.

"नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नौगढ़ रेंज के अमदहा बीत के कम्पार्टमेंट न. 15 में आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिली, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने हटाई गई झोपड़ियों में आग लगा दी, जिसका वन कर्मियों ने वीडियो भी बनाया है। इस संबंध में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है"

chandauli

9:41 AM, Sep 13, 2025

Share:

 Chandauli News: वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की कार्रवाई, नाराज वनवासियों ने एसडीएम आवास पर किया प्रदर्शन.
logo

वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते वन विभाग के कर्मचारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील. चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चोरमोरवा गांव में वन विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर नौगढ़ वन रेंज के रेंजर संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में अवैध तरीके से बनाई गई झोपड़ियों को हटाया। वन विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग ने बिना पूर्व सूचना के वनवासियों की झोपड़ियां हटा दीं। इसके विरोध में वनवासियों ने एसडीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया।

Img

वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते वन विभाग के कर्मचारी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 25 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं। वन विभाग ने न केवल उनकी झोपड़ियां तोड़ीं, बल्कि घरेलू सामान को भी जला दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान विभाग के कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। वनवासियों ने वन विभाग के वाचरों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कुछ वाचर खुद वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

वही नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नौगढ़ रेंज के अमदहा बीत के कम्पार्टमेंट न. 15 में आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिली, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने हटाई गई झोपड़ियों में आग लगा दी, जिसका वन कर्मियों ने वीडियो भी बनाया है। इस संबंध में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Img

वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते वन विभाग के कर्मचारी

जिला मुख्यालय से मीटिंग से लौटते ही एसडीएम विकास मित्तल मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम रजत वर्मा भी थे। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मारपीट या सामान जलाने के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। एडीएम ने वन विभाग के एसडीओ वरुण कुमार सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले विभागीय कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में रंजीत, कन्हैया, जोखन, शंकर समेत कई वनवासी शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.