Chandauli News: आरक्षित वन भूमि पर अवैध जोताई करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा.
“चंदौली के नौगढ़ तहसील में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जोताई कर रहे एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। ट्रैक्टर को रेंज कार्यालय लाकर सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”
chandauli
8:38 PM, Nov 16, 2026
Share:


आरक्षित वन भूमि पर जोताई करते पकड़ा गया ट्रैक्टर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ तहसील में आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने मझगाई रेंज के जंगल में जोताई करते एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वाहन को जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मझगाई रेंज की मझगाई बीट में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान कक्ष संख्या 20-बी में एक ट्रैक्टर से जमीन की जोताई होते दिखाई दी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। उस समय चालक वन भूमि की जोताई कर रहा था। कार्रवाई के बाद टीम ट्रैक्टर को मझगाई रेंज कार्यालय ले आई और परिसर में खड़ा करा दिया। वन विभाग की ओर से भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर को सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि आरक्षित वन भूमि की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। जंगल में अवैध जोताई, पेड़ों की कटान और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


