ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news nagar panchayat president abha jaiswal along with the family of mla sushil singh performed chhath puja

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के परिवार सहित नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने की छठ पूजा.

“चंदौली के सैयदराजा, नौबतपुर सहित कई दर्जन गांवों में डाला छठ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के 62 पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। विधायक सुशील सिंह के परिवार और नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने भी छठ पूजा की।”

chandauli

9:06 PM, Nov 16, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के परिवार सहित नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने की छठ पूजा.
logo

सैयदराजा में छठ पूजा के दौरान अर्घ देते विधायक सुशील सिंह.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ सैयदराजा नगर पंचायत, नौबतपुर सहित कई दर्जन गांवों में धूमधाम से मनाया गया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के 62 पूजा स्थलों पर रविवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Img

इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के परिवार की ओर से उनकी पत्नी किरण सिंह, छोटे भाई सुरजीत सिंह उर्फ डॉक्टर की पत्नी और उनकी बहन ने छठ व्रत रखा। पूजा में विधायक के परिवार के अन्य सदस्य और उनकी वृद्ध मां भी शामिल हुईं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवियों की ओर से जगह-जगह सेवा शिविर और आस्था के पंडाल लगाए गए। नव युवक जन सेवा समिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने किया। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा के एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड बॉय को तैनात किया गया था।

विज्ञापन

Img

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सैयदराजा पुलिस की ओर से करीब 100 पुलिसकर्मियों और आठ गोताखोरों की तैनाती की गई थी। उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने आगामी वर्ष में घाट के चारों तरफ निर्माण कराने और शंकर जी के मंदिर के पास हाईमास्ट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने व्रती महिलाओं को नारियल और अगरबत्ती वितरित की तथा सभी से महापर्व को आपसी सौहार्द और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.