Chandauli News: लालमनीया पहाड़ी पर अवैध बोल्डर लदी ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जब्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप.
"रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग सख्त है। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बख्शी नहीं जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खनन माफिया सावधान हो जाएं, क्योंकि शिकायत या सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
11:28 PM, Oct 13, 2025
Share:


अवैध बोल्डर लदी ट्रैक्टर को कब्जे में लेते वन विभाग की टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। वन विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चन्द्रप्रभा रेंज के अमरा बीट स्थित लालमनीया पहाड़ी क्षेत्र से अवैध बोल्डर लदी एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। यह क्षेत्र प्रतिबंधित पहाड़ियों में शामिल है, जहां खनन पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। यह कार्रवाई चंद्रप्रभा रेंज अधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में की गई।
टीम ने मौके से ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर को सीज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की टीम अब ट्रैक्टर मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसके बाद उस पर भी वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग सख्त है। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बख्शी नहीं जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खनन माफिया सावधान हो जाएं, क्योंकि शिकायत या सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
सूत्र बताते हैं कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र की पहाड़ियों पर अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। वन विभाग की संयुक्त टीम को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में मिली, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।



