Chandauli News: बिना अनुमति वन भूमि पर पाइपलाइन बिछाने पर वन विभाग ने पाईप किया सीज, दर्ज कराई एफआईआर.
"मझगाई रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बिना विभागीय आदेश के वन भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण या खुदाई कार्य पूरी तरह अवैध है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पाइपलाइन को सीज कर दिया गया है तथा संबंधित ठेकेदार जैनुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है"
chandauli
2:58 PM, Jan 7, 2026
Share:


वन विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया पाईप लदा ट्रैक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ तहसील अंतर्गत मझगाई वन रेंज के पड़हवा क्षेत्र में जल निगम द्वारा बिना विभागीय अनुमति के वन भूमि पर पाइपलाइन बिछाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कार्य में लगे ठेकेदार व मजदूर काम छोड़कर फरार हो गए।
वन विभाग की टीम ने मौके से मजदूरों का सामान और बिछाई जा रही पाइपलाइन को जब्त कर मझगाई रेंज कार्यालय पहुंचाया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बिना किसी स्वीकृति के जंगल की भूमि में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डाली जा रही थी, जो वन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।
इस संबंध में मझगाई रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बिना विभागीय आदेश के वन भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण या खुदाई कार्य पूरी तरह अवैध है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पाइपलाइन को सीज कर दिया गया है तथा संबंधित ठेकेदार जैनुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से वन भूमि पर निर्माण या खुदाई करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



