ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news forest department takes major action against illegal mining haiva truck loaded with boulders seized

Chandauli News: अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोल्डर लदा हाइवा ट्रक जब्त.

"वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।"

chandauli

6:45 PM, Jan 20, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोल्डर लदा हाइवा ट्रक जब्त.
logo

वन विभाग के राजपथ रेंज द्वारा पकड़ा गया हाइवा ट्रक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। राजपथ रेंज चकिया के अंतर्गत वन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से बोल्डर लदे एक हाइवा ट्रक को पकड़कर जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Img

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को राजपथ रेंज क्षेत्र के सिकन्दरपुर-बैरी मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन दरोगा सुरेंद्र राव के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक हाइवा ट्रक को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में बोल्डर लदा पाया गया। जांच के दौरान जब ट्रक चालक से खनिज परिवहन से संबंधित वैध परमिट और कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि बोल्डर के परिवहन के लिए उसके पास न तो कोई वैध परमिट है और न ही पत्थर से संबंधित आवश्यक कागजात मौजूद हैं।

विज्ञापन

Img

वन अधिनियम के उल्लंघन का मामला पाए जाने पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिहार नंबर के हाइवा ट्रक संख्या BR 24 GD 4921 को जब्त कर लिया। ट्रक को राजपथ रेंज कार्यालय परिसर में लाकर वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एच-2 केस दर्ज करते हुए सीज कर दिया गया। वहीं, ट्रक के खलासी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई में वन दरोगा सुरेंद्र राव के साथ रामआशीष, वनरक्षक राधे कृष्णा मिश्रा, शिवबक्स सिंह, हरिकिशन, अमित सिंह तथा वाचर लालू शामिल रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.