Chandauli News: वन भूमि पर अवैध जुताई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, 10 लोगों पर एफआईआर.
“नौगढ़ तहसील क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध जुताई की सूचना पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर जब्त कर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”
chandauli
10:07 PM, Jul 30, 2026
Share:


अवैध तरिके खेत जोतता ट्रैक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : विनोद कुमार, चकरघट्टा. चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ तहसील के काशी वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मझगांई रेंज के भैसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या-9 स्थित परसिया प्लांटेशन में वन विभाग ने वन भूमि पर अवैध जुताई के खिलाफ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जुताई में इस्तेमाल हो रहा सोनालिका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
वन भूमि पर अवैध खेती की सूचना मिलने पर उप प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह के निर्देश पर नौगढ़ और मझगांई रेंज की संयुक्त टीम ने चकरघट्टा थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण और अवैध खेती किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों और महिलाओं ने वन विभाग की टीम का विरोध किया। विभाग का आरोप है कि एक अधिवक्ता ने फोन पर कर्मचारियों को धमकी भी दी। इसके बावजूद टीम ने कार्रवाई पूरी करते हुए जब्त ट्रैक्टर को जयमोहनी रेंज कार्यालय भेज दिया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी।
