Chandauli News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र बने वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी.
"बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान सहित उमापति, संतोष भारती, धर्मराज, शैलेश और मुरलीधर ने भी सुभाष चंद्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए लाभकारी निर्णय बताया।"
chandauli
9:50 PM, Jun 28, 2026
Share:


वाराणसी मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनने पर सुभाष चंद्र को बधाई देते कार्यकर्ता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज चंदौली.
चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंदौली के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र को वाराणसी मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद जिले के बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया।
सुभाष चंद्र लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय और समर्पित नेताओं में शामिल रहे हैं। संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के कारण उन्होंने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी सक्रियता का लाभ समय-समय पर पार्टी को मिलता रहा है। वे पहले बिहार प्रदेश में भी पार्टी की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। बसपा सरकार के वर्ष 2007 से 2012 के कार्यकाल के दौरान भी सुभाष चंद्र संगठन और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जाने जाते थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अधिकारियों के समक्ष जनसमस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं और हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा अधिकारों के लिए सक्रिय रहे। इसी कारण पुराने और नए दोनों कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी स्वीकार्यता बनी हुई है।
विज्ञापन
मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर सुभाष चंद्र ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की विचारधारा पर कार्य करती है तथा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान सहित उमापति, संतोष भारती, धर्मराज, शैलेश और मुरलीधर ने भी सुभाष चंद्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए लाभकारी निर्णय बताया।
