ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news former head of footia fell on the ground as soon as he stopped the bike died

Chandauli News: बाइक रोकते ही जमीन पर गिरे फुटियां के पूर्व प्रधान, मौत.

“सैयदराजा क्षेत्र के फुटियां गांव के पूर्व प्रधान त्रिभुवन दुबे की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दुर्गा मंदिर के पास बाइक रोकने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। घटना से गांव और परिवार में शोक का माहौल है।”

chandauli

7:52 PM, Oct 6, 2026

Share:

Chandauli News: बाइक रोकते ही जमीन पर गिरे फुटियां के पूर्व प्रधान, मौत.
logo

ऑटो में प्रधान को लेकर अस्पताल जाते स्थानीय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां गांव के पूर्व प्रधान त्रिभुवन दुबे की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह बाइक से छत्रपुरा की ओर जा रहे थे। सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 स्थित दुर्गा मंदिर के पास अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने बाइक रोकी और नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन जमीन पर गिर पड़े।

बताया गया कि उनके साथ बाइक पर एक साथी भी मौजूद था। साथी ने उन्हें संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से पास में रखी चारपाई पर लिटाया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। परिजन उनके पार्थिव शरीर को घर ले गए, जहां अंतिम क्रियाओं की तैयारी की गई।

विज्ञापन

त्रिभुवन दुबे फुटियां गांव के पूर्व प्रधान होने के साथ ही इलाके के चर्चित ब्राह्मण समाज के नेता सदानंद दुबे के छोटे भाई थे। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया अचानक सीने में दर्द उठने और हृदय गति रुकने की आशंका जताई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.